यूपी अब सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्य में शामिल : पीएम 

Mar 28, 2026 - 13:39
Mar 28, 2026 - 14:46
 0  1
यूपी अब  सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्य में शामिल : पीएम 
  • पीएम मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशलन एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन
  • जेवर एयरपोर्ट के जरिए प्रदेश को मिली ऊचाइयों की नई उड़ान 

नोएडा, अचल वार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इन दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने में अहम भूमिका निभाने वाली है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्य में शामिल हो गया है। यह हवाई अड्डा दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के बढ़ते हवाई यातायात का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। 
  उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी की एक अपील पर वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर ली, जिसके बाद पीएम ने कहा कि यह हवाई अड्डा आपकी अमानत है, आपका पुरुषार्थ है, इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तो आधा काम ही हुआ है, मैंने तो केवल पर्दा उठाया है, बाकी उद्घाटन आप सभी को करना है। 
    वहीं समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि जेवर एयरपोर्ट के जरिए प्रदेश को नई ऊंचाइयों की उड़ान मिलने जा रही है। यह एयरपोर्ट विकास का एक अच्छा मॉडल साबित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की जो कार्ययोजनाएं तैयार हुई, उसका साकारात्मक परिणाम आज पूरा देश देख रहा है। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापुर राममोहन नायडू ने कहा कि यह अवसर सभी के लिए बेहद सुखदायी है। उन्होंने कहा कि जेवर का यह नवीन हवाई अड्डा अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0