शाहजहांपुर : गांव भटा देवर मे लाखों की बारात घर जर्जर, प्रधान पुत्र-VDO की मनमानी से ताला लटका
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जलालाबाद विकासखंड के भटा देवरा ग्राम पंचायत में गरीब ग्रामीणों की बहू-बेटियों के लिए बनी लाखों रुपये की बारात घर की बिल्डिंग जर्जर हो रही है। ग्राम प्रधान कन्या देवी के पुत्र और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) अरुण निगम की कथित मिलीभगत से बरसों से ताला लटका हुआ है। पेंटिंग-डेंटिंग और बाउंड्री वॉल के लिए धनराशि न होने का बहाना बनाया जा रहा, जबकि पंचायत को लगातार विकास निधि मिलती रही।
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष शादियों के मौसम में बारात घर की कमी खलती है। उन्होंने विकासखंड अधिकारी (BDO) विकास किशोर को शिकायत की, लेकिन BDO ने मामला मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. अपराचिता सिंह और जिला स्तरीय अधिकारियों पर डाल दिया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा उपजिलाधिकारी (SDO) प्रभात राय को भी सूचित किया गया, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं।
ऑफिस से ही 'निरीक्षण'
ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी ग्राम पंचायत पहुंचकर निरीक्षण ही नहीं करते। BDO कार्यालय में बैठे-बैठे ही रिपोर्ट तैयार हो जाती है। इस मनमानी से बारात घर खंडहर में तब्दील हो रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। क्या इस भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0