शाहजहांपुर : जन सेवा केंद्र संचालक की डीसीएम से कुचलकर दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर लगा लंबा जाम

Mar 22, 2026 - 20:13
Mar 22, 2026 - 21:04
 0  0
शाहजहांपुर : जन सेवा केंद्र संचालक की डीसीएम से कुचलकर दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर लगा लंबा जाम

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जिले के जलालाबाद मे रविवार शाम को थाना अल्हागंज क्षेत्र के ग्राम गोरा महुआ गाड़ निवासी 23 वर्षीय भानु प्रताप सिंह की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी पर सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे वाहन का पहिया उसके सिर पर से गुजर गया। घटनास्थल पर मचा हाहाकार, अस्पताल में कोहराम वृंदावन गार्डन लेन स्थित दरगाह मोड़ पर हुई इस घटना से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

  सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां परिजनों का तांता लग गया। मृतक की पत्नी शिवानी (खंडहर गांव निवासी) और दो साल के बेटे के साथ परिवार में कोहराम मच गया। भाई गुड्डू सिंह ने बताया कि भानु का पांच साल पहले विवाह हुआ था। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप शाम 5:30 बजे फॉर्च्यूनर से पिता को लेकर जलालाबाद आए थे। हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर विनोद की स्कूटी लेकर जरूरी काम निपटाने जा रहे थे, तभी पीछे से आई डीसीएम की चपेट में आ गए। 

  मृतक ग्राम चौरसिया में जन सेवा केंद्र और खाद दुकान संचालित करते थे। पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध डीसीएम थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शक के आधार पर एक डीसीएम को हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ और वाहन की छानबीन जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0