जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव में महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकतें, दुष्कर्म का प्रयास; पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Mar 15, 2026 - 15:28
Mar 15, 2026 - 18:47
 0  3
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव में महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकतें, दुष्कर्म का प्रयास; पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक महिला के साथ हुई घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती रात लगभग 8 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। तभी गांव के ही दो व्यक्ति , गयासिंह और योगराज,ने शराब पी । 

  पीड़िता के अनुसार, इन दोनों ने पहले उसके घर पर शराब पी और नशे में धुत होकर घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उस समय महिला का पति बाहर मजदूरी के लिए गया हुआ था, जिस कारण घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। 

   डर के मारे पीड़िता ने किसी तरह उनसे छुटकारा पाया और अपने ससुर को सारी घटना बताई। जानकारी के मुताबिक, जब पीड़िता ने शिकायत की तो आरोपी युवकों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। 

 डर के बावजूद पीड़िता ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे थाना जलालाबाद पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और सख्त जांच व कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला पर संज्ञान ले लिया है । दोनों आरोपी गांव के ही निवासी हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0