शाहजहांपुर, अचल वार्ता। कांट क्षेत्र जेसीबी, टैंकर और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 8 घायल

Mar 21, 2026 - 15:51
Mar 22, 2026 - 13:54
 0  1
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। कांट क्षेत्र जेसीबी, टैंकर और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 8 घायल

शाहजहाँपुर, अचल वार्ता। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर के पास जलालाबाद रोड पर शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे हुई भयंकर सड़क दुर्घटना में एक रोडवेज बस चालक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की, जिसमें सामने आया कि जलालाबाद से कांट की ओर जा रही जेसीबी में पीछे से तारकोल लदे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी।इसके चलते जेसीबी अनियंत्रित हो गई और उसका पंजा शाहजहाँपुर से जलालाबाद जा रही रोडवेज बस से जा टकराया। बस भी बेकाबू होकर डिवाइडर से धड़ाम से टकरा गई। 

  दुर्घटना में घायल हुए नौ लोगों को सीएचसी कांट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर कर दिया गया।

  उपचार के दौरान बस चालक रमन (उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी हुल्लापुर, थाना अल्लाहगंज) की मौत हो गई। अन्य घायलों में सोनपाल (28 वर्ष), चन्द्रपाल (40 वर्ष), अच्चन कुरैशी (70 वर्ष), शफीक (54 वर्ष), अमर सिंह (55 वर्ष), अशोक (35 वर्ष), सोनी शर्मा (28 वर्ष, बस कंडक्टर) और सपना यादव (19 वर्ष, बस कंडक्टर) शामिल हैं। सभी अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।

 पुलिस ने तीनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर लिया है। घटनास्थल पर शांति-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0