शाहजहांपुर : अक्षय तृतीया पर में भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लल्लू, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Apr 19, 2026 - 18:40
Apr 20, 2026 - 06:33
 0  2
शाहजहांपुर : अक्षय तृतीया पर में भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लल्लू, मोदी सरकार पर साधा निशाना

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। अक्षय तृतीया पर शाहजहांपुर के जलालाबाद में भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लल्लू, मोदी सरकार पर साधा निशाना शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लल्लू ने मंदिर की परिक्रमा की, कर्मठ टीका लगवाया और भगवान से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने महंत से मुलाकात की।

 मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में लल्लू ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे तीर्थस्थलों पर धर्म की आड़ में धंधा चल रहा है। "गुजरात के लोग वहां लूट मचा रहे हैं, जहां आय नहीं, वहां विकास शून्य है। मथुरा के लोगों को मोदी की चालाकी से बचना चाहिए," उन्होंने चेतावनी दी।

 महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए लल्लू ने कहा, "बिल पहले ही पास हो चुका था, मोदी लोगों को बेवकूफ बनाना चाहते थे, लेकिन नाकाम रहे। मोदी ने अपनी पत्नी को हक नहीं दिया, तो दूसरी महिलाओं को क्या देंगे?" इससे पहले लल्लू शाहजहांपुर से उमरिया के परशुराम मंदिर गए, जहां दर्शन किए। जलालाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। वे कांग्रेस प्रत्याशी पद के दावेदार युवा नेता आलोक शर्मा के आवास भी गए।

 स्वागत में आलोक शर्मा, अतीत कुमार बागी, तनवीर खान, सलमान खान समेत तमाम कांग्रेसी नेता शामिल रहे। मंदिर में आज भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। हवन-पूजन चल रहा है, शाम को आरती होगी। कल भंडारा और शोभा यात्रा निकलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0