अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, अनियमितताओं पर 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस
औषधि निरीक्षक द्वारा अल्मोड़ा में मेडिकल दुकानों की जांच, 3 दवाओं के नमूने लिए गए और 5 दुकानों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी।
अल्मोड़ा, अचल वार्ता। कोसी, तारीख़ेत ,देवलिखेत में स्थित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औषधि निरीक्षक पूजा जोशी द्वारा औचक निरीक्षण की कार्यवाही की गई ।निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता सुनिश्चित की गई,स्टॉक सत्यापित किए गए, बिक्री/खरीद रिकॉर्ड सत्यापित किए गए । यह भी सुनिश्चित किया गया कि दवाओं की बिक्री/खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के पर्चे पर ही किया जाए ।साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी गहन जांच की गई।कुछ मेडिकल प्रतिष्ठानों में अनिमियताये भी मिली जिसके तहत औषधि निरक्षक द्वारा 07 दिन के भीतर 05 मेडिकल प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये ।साथ ही निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा 03 दवाओं के नमूने भी लिए गए जो कि जांच हेतु विश्लेषणशाला भेजे जायेंगे ।उक्त कार्रवाई जनपद में जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0