लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती विवाद में 19 आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के बाकेगंज में आंबेडकर जयंती पर हुए विवाद और पथराव मामले में पुलिस ने 19 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में आज दिनांक 15.04.2026 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 83/2026धारा191(2),191(3),190,326(G),109,310(2),121(1),132,324(5),61(2),126(2) बीएनएस, धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932, धारा 3 व 4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधिनियम में कुल 19 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14.04.2026 को अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर बाकेगंज में हुये विवाद में पथराव आदि किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0