शाहजहांपुर: फर्रुखाबाद-बरेली NH पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली जनपद निवासी दो बाइक सवार गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बरेली नेशनल हाईवे पर गांव गोरा के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रविवार करीब दोपहर 3 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में समीर खान (पुत्र जहीर खान, निवासी मेवा लाड़पुर, थाना भूता, बरेली) और इसराद (पुत्र नन्हे) शामिल हैं, जो अल्लाहगंज रिश्तेदारी में घूमने जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सड़क पर तड़पते घायलों को राहगीरों ने देखा और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। 112 पुलिस टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0