गांव ढका ता उजेरा मे ग्राम प्रधान और ठेकेदार पर युवक ने जबरन टंकी निर्माण का लगाया आरोप, डीएम ने जांच व कार्रवाई के दिए

Apr 5, 2026 - 12:17
Apr 5, 2026 - 13:43
 0  13
गांव ढका ता उजेरा मे ग्राम प्रधान और ठेकेदार पर युवक ने जबरन टंकी निर्माण का लगाया आरोप, डीएम ने जांच व कार्रवाई के दिए

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जिले के जलालाबाद तहसील के ग्राम ढका ता उजेरा में ग्राम प्रधान और जल जीवन मिशन के ठेकेदार पर किसान की जमीन पर जबरन पानी की टंकी बना लेने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

 पीड़ित गोपाल वर्मा ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 532 पर बिना अनुमति टंकी का निर्माण कर लिया गया, जबकि पास ही ग्राम समाज की खाली जगह उपलब्ध थी।

  गोपाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय मुरलीधर ने प्रार्थना पत्र में कहा कि उनके छोटे भाई भावेश हरिद्वार में निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं और परिवार का गुजारा इसी से चलता है। माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है और बड़ा भाई भी चल बसा। नाममात्र की इस जमीन पर टंकी बनने से परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जगह पर गेहूं बोकर काट लिया और उसे कब्जे में ले रखा है। तहसील समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र मिला। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। 

गोपाल वर्मा ने मांग की है कि उनकी जमीन वापस दिलाई जाए और प्रधान व ठेकेदार के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई। इस बात की जानकारी उसने रविवार दिन के 11:00 बजे दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0