रामायण फिल्म में चुनौतीभरा रहा दो किरदारों को निभाना : रणबीर कपूर
- दो भागों में रिलीज की जाएगी फिल्म : निर्देशक
मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली रामायण फिल्म का हनुमान जंयती पर ग्लिम्प्स रिलीज किया गया। जिसको लेकर दर्शकों में खासा उत्साह दिखा दे रहा है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभिनेता रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह इस फिल्म में सिर्फ भगवान राम का ही नहीं बल्कि भगवान परशुराम का भी किरदार निभा रहे हैं।
अभिनेता ने कहा कि दोनों किरदार निभाना उनके लिए खासा चुनौतीपूर्ण रहा है क्योंकि दोनों किरदारों का स्वभाव और व्यक्तित्व बिल्कुल परे है। उन्होंने कहा कि दोनों की भूमिकाओं को निभाने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज, आवाज और भावनात्मक गहराई पर खास काम किया। वहीं निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीपावली जबकि दूसरा हिस्सा २०२७ में आएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0