करण जौहर ने धुरंधर 2 को लेकर दी प्रतिक्रिया, की जमकर तारीफ
मुंबई। रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर 2 ने रिलीज होते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दर्शकों के अलावा फिल्मी दुनिया के लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर ने भी फिल्म धुरंधर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने हाल ही में धुरंधर 2 देखने के बाद सोशल मीडिया पर दी गई प्रतिक्रिया में फिल्म निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह की सराहना की है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा कि फिल्म को केवल एक देशभक्ति या एक्शन फिल्म के रूप में देखना गलत होगा, क्योंकि यह उससे कहीं ज्यादा गहराई लिए हुए है। उनके अनुसार, फिल्म में भावनाएं, बैकस्टोरी और किरदारों की परतें इसे एक अलग स्तर पर ले जाती हैं। करण ने कहा कि आदित्य धर ने न सिर्फ मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा किया है, बल्कि एक नया मानक भी स्थापित किया है। उनके शब्दों में, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी और हर पैमाने पर सफल साबित होगी। साथ ही उन्होंने रणवीर के अभिनय को उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0