सीएम योगी के विजन को लखीमपुर खीरी ने दी रफ्तार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में टॉप-5 में जगह
- सीएम योगी के विजन को लखीमपुर ने दी रफ्तार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी टॉप-5 में, सीएम युवा उद्यमी योजना में शानदार प्रदर्शन
- युवा उद्यमिता को मिली नई उड़ान, 105% से ज्यादा ऋण वितरण कर बनाया रिकॉर्ड
- डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में खीरी की बड़ी छलांग, योजना में टॉप-5 में शामिल
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘आत्मनिर्भर युवा, सशक्त प्रदेश’ विजन को जमीनी हकीकत में बदलते हुए लखीमपुर खीरी ने सीएम युवा उद्यमी योजना में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश की टॉप-5 जिलों की सूची में जगह बना ली है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में जिले ने न सिर्फ लक्ष्य से आगे बढ़कर उपलब्धि हासिल की, बल्कि उसे पार करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
शासन की ताजा रैंकिंग रिपोर्ट के मुताबिक जिले को 1800 का लक्ष्य मिला था, लेकिन 4719 युवाओं ने आवेदन कर योजना में जबरदस्त रुचि दिखाई। इनमें से 3275 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जहां 1853 ऋण स्वीकृत हुए और 1902 युवाओं को ऋण वितरित किया गया। यह आंकड़ा 105.67 प्रतिशत डिस्बर्समेंट को दर्शाता है कि लक्ष्य से कहीं आगे जाकर सफलता की नई इबारत लिखी गई।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेखनीय है कि जौनपुर और आजमगढ़ जैसे बड़े जिलों के बीच लखीमपुर खीरी ने प्रभावी क्रियान्वयन के दम पर अपनी जगह बनाई है। सीमित लक्ष्य के बावजूद बेहतर समन्वय और सतत समीक्षा से जिले ने यह उपलब्धि हासिल की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री की प्रेरणा, टीमवर्क और लगातार मॉनिटरिंग को दिया। उन्होंने कहा कि सीएम की मंशा के अनुरूप हर जरूरतमंद युवा तक योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता रही है। बैंकर्स के साथ समन्वय, नियमित समीक्षा और समस्याओं का त्वरित समाधान इन्हीं तीन सूत्रों ने जिले को यह मुकाम दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत आवेदनों का जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
बताते चलें कि जिले की इस उपलब्धि से न केवल प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना हो रही है, बल्कि युवाओं में भी आत्मनिर्भर बनने की नई उम्मीद जगी है। लखीमपुर खीरी का यह प्रदर्शन अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनता दिख रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0