अयोध्या : आमजन के लिए वाटर कूलर स्थापित, सभासद ने किया उद्घाटन

Mar 29, 2026 - 14:44
 0  2
अयोध्या : आमजन के लिए वाटर कूलर  स्थापित, सभासद ने किया उद्घाटन

रुदौली (अयोध्या), अचल वार्ता। रुदौली नगर पालिका के श्री हनुमान किला वार्ड में रविवार को ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीतल जल हेतु वाटर कूलर की स्थापना की गई। इस अवसर पर वार्ड के सभासद आशीष कैलाश वैश्य एवं किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।

 इस दौरान विजय सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह पहल आमजन के लिए काफी राहत देने वाली साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह वाटर कूलर पीएचसी अस्पताल एवं हनुमान किला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों और व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। सभासद द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से वार्ड में एक शौचालय की भी स्थापना कराई गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं खरीददारों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सभासद आशीष कैलाश वैश्य ने रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली एवं अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सलिल प्रकाश कसौधन, आकाश योगी, प्रसून, विजय सिंह सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0