ट्रक हड़पने वाला शातिर ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया वाहन
मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अपने मालिक का ट्रक हड़पने वाले एक शातिर ड्राइवर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है। आरोपी ट्रक को बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा लिया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित गजराज सिंह पुत्र इमरत सिंह निवासी शाहपुर अब्दुलावारी थाना कांठ ने अपने ड्राइवर अमित शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अमित शर्मा जो ग्राम जशौरा थाना धनौरा जनपद अमरोहा का निवासी है, ने ड्राइवर के रूप में काम करते हुए मालिक का ट्रक हड़प लिया और उसे वापस नहीं किया। इस मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लालच में आकर ट्रक अपने पास रख लिया था और उसे बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना, उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, उपनिरीक्षक भोलेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जोनी कुमार और कांस्टेबल हरीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0