देहरादून : नाबालिक के वाहन चलाने पर वाहन को सीज कर किया 40 हज़ार रुपये का जुर्माना

May 12, 2026 - 08:44
May 12, 2026 - 09:07
 0  3
देहरादून : नाबालिक के वाहन चलाने पर वाहन को सीज कर किया 40 हज़ार रुपये का जुर्माना

 देहरादून, अचल वार्ता। वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

   चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक पर रॉयल इनफील्ड बुलेट संख्या  यूपी11 BZ 9156 चौक से बहुत ज्यादा आवाज करते हुए और पटाखे फोड़ते हुए जा रही थी, को रोक कर चैक किया गया तो उक्त वाहन को सहारनपुर से आये एक 16 साल के युवक चला रहा था। नाबालिग के वाहन चलाने पर वाहन का चालान सुसंगत धाराओं में करते हुए कुल 40 हजार रूपये का जुर्माना लगा कर वाहन को सीज किया गया तथा नाबालिग युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 
   इसके अलावा अभियान के दौरान वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई व सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। 
   देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें व अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

  • ब्यूरो रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0