हरिद्वार में चला सत्यापन अभियान, मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना
हरिद्वार, अचल वार्ता। हरिद्वार पुलिस ने अशोक वाटिका, साँईधाम कालोनी व औद्योगिक क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियो, संदिग्धो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, आदि का व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया।
पुलिस ने मौके पर 185 व्यक्तियो का सत्यापन कर बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 09 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत जुर्माना ठोका।
बिना सत्यापन संदिग्ध घूम रहे कुल 06 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹1500/- के चालान किये।
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, मजदूरो, रेहडी, ठेली वालो, कबाडियो, होटल, ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियो में निवासरत व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो ने अभियान को जारी रखते हुये रविवार को रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अशोक वाटिका कालोनी, सांईधाम कालोनी, प्रीत विहार कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र, सुमननगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निवासरत बाहरी व्यक्तियो, कबाडियो, मजदूरो, रेहडी, ठेली वालो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो व संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान पुलिस ने मौके पर कुल 185 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर कुल 09 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹90 हजार के कोर्ट चालान किये गये।
इसके अतिरिक्त कुल 06 बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियो ने स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल ₹15 सौ रूपये के चालान किये गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0