अयोध्या : जर्मनी में रोजगार के लिए बढ़िया मौका
अयोध्या , अचल वार्ता । सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल देवव्रत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप बेरोजगार युवाओं को विदेशों में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्दशेय से विदेश जाने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं/युवतियों को सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से जर्मनी में विभिन्न पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध करायें जा रहें हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम नर्स, कार्यस्थल जर्मनी, आयु सीमा 20 से 35 वर्ष, योग्यता, BSC Nursing एवं GNM, अनुभव फेशर से 13 वर्ष तक तथा वेतन-2,500 यूरो प्रतिमाह (लगभग रुपए 2.25 लाख), कार्य अवधि प्रतिमाह कार्य दिवस-सप्ताह में 05 दिन अनुबन्ध अवधि-03 वर्ष, इण्टरव्यू ऑनलाइन, आवश्यक योग्यताएं BSC Nursing एवं GNM उम्मीवारों के लिए जर्मन भाषा में बी 2 स्तर तक दक्षता प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
इसके लिए ऑफलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। पुरूष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जर्मन भाषा का प्रशिक्षण उम्मीदवारों को 30-30 के बैच में में 4-6 माह तक प्रशिक्षण अयोध्या में दिया जाएगा। जिसके उपरान्त गोथे सर्टिफिकेट उत्तीर्ण करना होगा उम्मीदवारों से रुपए 5000/ की धनराशि डिपोजिट ट्रेनिंग के लिए लिया जायगा जो प्रथम 03 माह के वेतन में लौटा दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप अपना निःशुल्क कर अपने USER ID के माध्यम से उक्त रिक्तियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0