उत्तराखंड मौसम अपडेट : पांच जिलों में तूफान का ऑरेंज अलर्ट

May 12, 2026 - 08:05
May 12, 2026 - 13:06
 0  8
उत्तराखंड मौसम अपडेट : पांच जिलों में तूफान का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, अचल वार्ता। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व आंधी-तूफ़ान की संभावना है। वहीं 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फ़बारी होने की संभावना है।
 उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान होने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी की उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ ओले व बिजली गिरने की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति तेज़ हवाएँ चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
    येल्लो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के शेष पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ तूफ़ान के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
    उत्तराखंड के मैदानी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ तूफ़ान के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। 
   पिछले 24 घंटों के दौरान, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे से लेकर सामान्य से नीचे तक रहा, जबकि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी नीचे से लेकर सामान्य से काफी नीचे तक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
   वहीं राजधानी देहरादून के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0