हरिद्वार: पुलिस ने दबोचे पिल्ला गैंग के तीन मास्टर माइंड

May 11, 2026 - 09:12
May 11, 2026 - 11:25
 0  2
हरिद्वार:  पुलिस ने दबोचे पिल्ला गैंग के तीन मास्टर माइंड

हरिद्वार, अचल वार्ता। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व आपराधिक घटनाओं की शिकायतों पर पुलिस ने सादे वस्त्रों में टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी व चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  गिरफ्तार आरोपी उधम व कुशलपाल पिल्ला गैंग को सपोर्ट करके वारदातें करवाते हैं। पिल्ला गैंग को नशा, पैसा व हथियार मुहैया कराने की इनकी जिम्मेदारी होती है। इनका जाल हरिद्वार के भूपतवाला, कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, पथरी, लक्सर तक फैला है, जिसे पुलिस ध्वस्त कर रही है। अब तक हो चुकी है 09 गिरफ्तारी व इनके द्वारा बताये गये नामों से अन्य पहचान की जा रही है, चिन्हित कर इनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है। पुलिस इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करेगी।  


  प्रणव शर्मा निवासी कनखल ने अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना में रॉयल हट, जगजीतपुर में आरोपियों ने मारपीट कर प्रणव को गंभीर रूप से घायल किया गया था।

  पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर 3 आरोपी हरिद्वार निवासी  कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी, बिजनौर निवासी आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार व ⁠हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी को दबोचा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0