नैनीताल : डी फैशन बुटीक से लाखों की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

May 11, 2026 - 10:00
May 14, 2026 - 15:11
 0  3
नैनीताल : डी फैशन बुटीक से लाखों की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल, अचल वार्ता। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस, एएनटीएफ व एसटीएफ कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

  एएनटीएफ व एसटीएफ कुमाऊं ने काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई।

   छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों के नैनीताल निवासी प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम व बागेश्वर निवासी बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह के कब्जे से 05 किलो 02 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

  पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं समेत एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की गई थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0