अयोध्या : युवक की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने उठाए सवाल

May 12, 2026 - 20:04
 0  1
अयोध्या : युवक की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने उठाए सवाल

मिल्कीपुर,अयोध्या, अचल वार्ता। कुमारगंज थाना क्षेत्र के खरियौना निवासी शुभम दुबे उर्फ अंशू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में परिजनों ने सड़क हादसे की कहानी पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों के अनुसार शुभम को उसका दोस्त कुलदीप यादव किसी निमंत्रण के बहाने अपने साथ ले गया था। देर रात फोन कर बताया गया कि शुभम का एक्सीडेंट हो गया है। युवक बहुरावां बाजार के पास लकेहटा पुलिया के निकट अचेत अवस्था में मिला।

पहले उसे बल्दीराय सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां 9 मई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई पंकज दुबे का आरोप है कि बाइक क्षतिग्रस्त नहीं थी, इसलिए यह सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या का मामला है। उन्होंने बल्दीराय पुलिस को तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें सीओ कार्यालय जाने की बात कही। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0