मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में शुरू किया धरना, तीन बार हाजिरी लगाने का किया विरोध

Nov 27, 2026 - 18:51
Nov 28, 2026 - 10:05
 0  2
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में शुरू किया धरना, तीन बार हाजिरी लगाने का किया विरोध
सोनीपत, अचल वार्ता। नगर निगम के सफाई कर्मचारी एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में दो दिवसीय धरना शुरू कर अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों में दिन में तीन बार हाजिरी लगाने की व्यवस्था को लेकर खासा गुस्सा है। उनका आरोप है कि निगम अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय नई-नई व्यवस्थाएं थोप रहे हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजा ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें एसीपी का लाभ सुचारू रूप से देना और सीएलटी व्यवस्था को दोबारा लागू करना प्रमुख हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सीएलटी व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को काम दिया जाता था, लेकिन अधिकारियों ने इसे बंद कर दिया। कर्मचारी चाहते हैं कि इस व्यवस्था को दोबारा शुरू किया जाए।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार एक तरफ कर्मचारियों को राहत देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ दिन में तीन बार हाजिरी लगाने जैसी व्यवस्था लागू कर उन पर अतिरिक्त दबाव बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0