ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को 12वीं के बाद विभिन्न कोर्सों की दी जानकारी
सोनीपत , अचल वार्ता। खरखौदा स्थित ए. पी. गर्ग पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को रोहतक स्थित वैश्य कॉलेज की टीम विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के लिए विद्यालय प्रागण में आई । इस टीम का विद्यालय में आने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद करियर ऑप्शन चयन करने में सहायता करना था। वैश्य कॉलेज हमारे इलाके की सबसे पुरानी संस्था है जिसमें मुख्य करियर जैसे Engeneering, B.C.A., B.B.A. , बीटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , M B.A. , M.tech आदि विषयों में अध्ययन करवाया जाता है। वैश्य कॉलेज की टीम में मुख्य रूप से डॉ. वैभव जैन, डॉ. रितु यादव, डॉ. नेहा गुप्ता, रिशिपाल जैन और दीपक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पूरी जानकारी प्राप्त करवाई। विभिन्न कोर्स की जानकारी से विद्यार्थियों के लिए अपना करियर चुनने में सहायक होगी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मोहनलाल गुप्ता जी ने इस जानकारी को छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताया ताकि विद्यार्थी अपनी के रुचि अनुसार किया करियर कोर्स चुनकर एक अच्छे भविष्य का निर्माण कर सके व आत्मनिर्भर बन सकें। चेयरमैन महोदय ने वैश्य कॉलेज की फैकल्टी का धन्यवाद किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0