टैक्सी स्टैंड के अनुबंध पर सस्पेंस फिल्म जारी उमेश पासी के बाद एडीएम न्यायिक रंजीत कुमार सिंह भी पहेली सुलझाने के बजाय जानिए क्या उलझाने में जुटे
अम्बेडकरनगरअचल वार्ता! अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के टैक्सी स्टैंड को लेकर निजी जमीन के अनुबंध वाली कहानी अब किसी मसालेदार सस्पेंस फिल्म से कम नहीं रही। अधिशासी अधिकारी उमेश पासी ने अपनी रिपोर्ट में नई बस्ती रोड पर निजी भूमि अनुबंध पर लेने का दावा तो ठोक दिया मगर जब शिकायतकर्ता ने अनुबंध पत्र पोर्टल पर डालने को कहा तो जवाब मिला कि भाई साहब दफ्तर आकर ले जाइए। मानो कोई गुप्त खजाने का नक्शा हो जो बिना दर्शन दिए न मिले। मामला जब जिले तक पहुंचा तो प्रभारी अधिकारी स्थानीय नगरीय निकाय और एडीएम न्यायिक रंजीत कुमार सिंह ने भी ऐसा ज्ञान दिया कि पूछने वाला भी चकरा जाए। उन्होंने सीधे जनसूचना अधिकार के तहत कागज मांगने की सलाह थमा दी। अब जनता सोच रही है कि जब अनुबंध हुआ ही है तो उसे दिखाने में इतनी शर्म और पर्देदारी क्यों। कहीं ऐसा तो नहीं कि अनुबंध पत्र फाइलों के बजाय सिर्फ हवा हवाई बातों में मौजूद हो या टेंडर की गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कागजी घोड़े दौड़ाए गए हों।अफसरों के इन गोलमोल जवाबों ने शक की सुई को और तेज घुमा दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी अनुबंध पत्र सबके सामने रखकर सस्पेंस खत्म करते हैं या फिर नियम कानून और प्रक्रिया की लंबी चादर तानकर मामले को यूं ही खींचते रहते हैं। सच्चाई तो निष्पक्ष जांच के बाद ही बाहर आएगी तब तक यह टैक्सी स्टैंड का अनुबंध चर्चा का सबसे बड़ा अड्डा बना रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0