गांव टॉपर में घरेलू कलह: युवक ने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव टॉपर में घरेलू विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक अजीत कुमार सिंह ने सोमवार रात करीब 9 बजे आत्महत्या कर ली। अजीत पुत्र रमेश सिंह की पत्नी ने घर में बिजली कनेक्शन कराने की बात कही थी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े के बाद अजीत अपने ऊपरी कमरे में चले गए। उन्होंने अलमारी को पंखे के कुंडे के नीचे खड़ी की, उसके ऊपर चढ़कर फंदा लगाया और फिर अलमारी नीचे गिरा दी। जब परिजनों को खबर लगी, तो वे अजीत को आनन फान्न स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पंचनामा भरने के बाद शव को शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था इसी आधार पर कार्रवाई की गई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0