शाहजहांपुर : नवीननगर पानी की टंकी के पास दरगाह पर मोटरसाइकिल चोरी, ग्रामीण ने लगाई पुलिस से बरामदगी की गुहार
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में वार्ड नवीननगर पानी की टंकी के पास स्थित दरगाह पर दोपहर करीब 2:50 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित रुकसाद पुत्र हैदर निवासी ग्राम गुनारा ने थाना कोतवाली जलालाबाद में तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने बताया कि चोर ने उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल.को पलक झपकते ही उड़ा ले गया।रुकसाद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वे दरगाह पर धार्मिक कार्य के लिए गए थे। उन्होंने अपनी बाइक दरगाह के पश्चिमी द्वार पर खड़ी की और अंदर चले गए। जब वे बाहर लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास के लोगों से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
खास बात यह है कि घटना के समय उनके गांव का ही सोनू पुत्र जुम्मा अपनी गाड़ी के पास खड़ा था और पीड़ित के बाहर आने तक वही खड़ा रहा। सोनू ने पूछताछ की तो बोला "मुझे कुछ नहीं पता।"पीड़ित ने सोनू पर संदेह जताते हुए सख्त जांच की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार सुबह 7:00 कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जलालाबाद क्षेत्र में हाल के दिनों में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0