लखीमपुर खीरी: विशेष अभियान में डीएम ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

Feb 22, 2026 - 16:58
Feb 22, 2026 - 17:01
 0  2
लखीमपुर खीरी: विशेष अभियान में डीएम ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

अचल वार्ता, लखीमपुर खीरी। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित “विशेष अभियान दिवस” पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्वयं विभिन्न मतदान स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मतदान स्थलों पर परखी हकीकत

डीएम ने ईआरओ/एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय ईदगाह (भाग संख्या 205-209) एवं संविलियन विद्यालय छाउछ (भाग संख्या 19-25) का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ हेल्प डेस्क पर पहुंचकर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8, संलग्न दस्तावेजों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की।

बीएलओ को दिए स्पष्ट निर्देश

डीएम ने निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसी भी पात्र युवक-युवती का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक आवेदन की मौके पर जांच कर सही मार्गदर्शन देने, डोर-टू-डोर जागरूकता बढ़ाने तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

आमजन से संवाद, ऑनलाइन आवेदन की जानकारी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आम नागरिकों को जानकारी दी कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को जमा करें या भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। त्रुटि सुधार हेतु फॉर्म-8 भरने की भी जानकारी दी गई। सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करने की अपील की गई।

ईआरओ रहे भ्रमणशील

विशेष अभियान तिथि पर डीईओ के निर्देशानुसार सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने बीएलओ से प्रगति की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने हेतु अभियान निरंतर सक्रिय रूप से जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0