अयोध्या: मतदाता पुनरीक्षण अभियान का SDM गजेंद्र सिंह ने लिया जायजा, BLO को दिए लापरवाही न बरतने के निर्देश
सोहावल, अयोध्या, अचल वार्ता। जनपद में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 और 29 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोहावल तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर लगाए गए कैंपों का उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं। इन कैंपों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मौजूद रहकर मतदाताओं से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। अभियान के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र नाम हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह ने सोहावल तहसील क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मौजूद कर्मचारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निर्धारित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सोहावल तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं निर्वाचन कार्य में सुपरवाइजर बनाए गए सुशील कुमार भी अपने बूथों से संबंधित बीएलओ के साथ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ जया यादव, सुशीला, सोनी देवी, जगमती, डब्बू सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0