अयोध्या: IMA के प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान SSP डॉ. गौरव ग्रोवर को दी विदाई, नई तैनाती के लिए दी शुभकामनाएं
IMA अयोध्या के प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान SSP डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। चिकित्सकों ने मेडिकल जगत को मिले सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।
अयोध्या, अचल वार्ता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की अयोध्या शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। इस दौरान चिकित्सकों ने उनके कार्यकाल में चिकित्सा जगत को मिले सहयोग और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आगामी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. बनोधा, डॉ. प्रवीण मौर्य और डॉ. पुलकित राजा शामिल रहे।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि अयोध्या में सेवा के दौरान डॉ. गौरव ग्रोवर ने चिकित्सा जगत के प्रति हमेशा सहयोगात्मक और संवेदनशील रवैया अपनाया। चिकित्सकों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उन्होंने जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्वयं चिकित्सक होने के कारण डॉ. गौरव ग्रोवर चिकित्सा पेशे से जुड़ी चुनौतियों और डॉक्टरों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते थे। चिकित्सकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की उनकी कार्यशैली सराहनीय रही।
IMA प्रतिनिधिमंडल ने उनके सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक कार्यशैली के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल चिकित्सा जगत के लिए सहयोगपूर्ण रहा। अंत में सभी चिकित्सकों ने डॉ. गौरव ग्रोवर को आगामी नई जिम्मेदारी और तैनाती के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0