अम्बेडकर नगर: 6 दिसंबर को लखनऊ में बसपा का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, जनपद से लाखों लोगों को पहुंचाने की तैयारी

बसपा की जिला स्तरीय बैठक में 6 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। दिनेश चंद्रा ने लाखों लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।

Nov 28, 2026 - 17:39
 0  8
अम्बेडकर नगर:  6 दिसंबर को लखनऊ में बसपा का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, जनपद से लाखों लोगों को पहुंचाने की तैयारी

अंबेडकर नगर, अचल वार्ता। बहुजन समाज पार्टी की ओर से 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में विशाल श्रद्धा सुमन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 28 नवंबर को अंबेडकरनगर मुख्यालय स्थित पूर्वांचल बसपा कार्यालय में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित होने वाले इस समारोह में अंबेडकरनगर से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पूर्व एमएलसी एवं अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़ और प्रयागराज मंडल के प्रभारी दिनेश चंद्रा ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिले से लाखों की संख्या में लोगों को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का किया आह्वान

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान, बेरोजगार और व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सर्वसमाज के बीच जाकर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएं।

अरविंद गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को मजबूत करना चाहिए और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करना चाहिए।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में जलालपुर से बसपा प्रत्याशी डॉ. दयाराम राजभर, अकबरपुर से प्रत्याशी मनोज वर्मा, रामनयन निर्दोष, सभाजीत, आज्ञाराम प्रधान, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, राधेश्याम राजभर, रोहित प्रजापति, विकास द्विवेदी, समीर चौधरी, जयप्रकाश सैनी, रिंकू उपाध्याय, छेदी मौर्य, नदीम अंसारी एडवोकेट, श्रीकांत वर्मा और अजय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में 6 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले श्रद्धा सुमन समारोह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0