Ayodhya News: कृषि विश्वविद्यालय में तीन मृतक आश्रितों को मिली नौकरी, कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सौंपे नियुक्ति पत्र
अयोध्या, अचल वार्ता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत तीन लोगों को नियुक्ति प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विनोद कुमार, रामू कुमार और सुनील कुमार को अपने हाथों नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके कर्मचारियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करना चाहिए।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार, विनोद कुमार को स्वागत अनुभाग में चौकीदार, रामू कुमार को निर्माण निदेशालय में स्वीपर तथा सुनील कुमार को प्रशासनिक अनुभाग में परिचर के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
इस मौके पर कुलपति के ओएसडी सहित विश्वविद्यालय के समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0