अयोध्या में सपा की बैठक: पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, भाजपा छोड़कर कई नेताओं ने थामा सपा का दामन

अयोध्या में सपा महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय की मौजूदगी में बैठक हुई। भाजपा छोड़कर कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। 2027 चुनाव और वोटर लिस्ट पर चर्चा हुई।

Nov 29, 2026 - 10:14
 0  0
अयोध्या में सपा की बैठक: पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, भाजपा छोड़कर कई नेताओं ने थामा सपा का दामन

अयोध्या, अचल वार्ता। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की अध्यक्षता और महासचिव हामीद जाफर मीसम के संचालन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या से सपा के घोषित प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

मो. सोहेल को मिली महानगर की कई इकाइयों की जिम्मेदारी

बैठक में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव मो. सोहेल को महानगर की युवजन सभा, छात्र सभा, मुलायम यूथ, अल्पसंख्यक सभा और पिछड़ा वर्ग सभा का महानगर प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं, मुलायम यूथ के प्रदेश सचिव शारीब हुसैन का स्वागत किया गया।

भाजपा छोड़कर आए नेताओं ने ली सपा की सदस्यता

बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए राजेश यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, यश यादव, रण विजय और संकल्प यादव ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने सभी सेक्टर प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ प्रभारियों से संपर्क करने और वार्डों में ऐसे लोगों की पहचान करने को कहा, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सेक्टर प्रभारी अपने बूथ प्रभारियों और स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ समन्वय बनाकर मतदाता सूची की जांच करें। जिन लोगों के नाम छूट गए हैं या गलत तरीके से दूसरी जगह दर्ज हो गए हैं, उनके लिए फॉर्म भरवाकर संबंधित क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न रहे।

2027 में पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा

महासचिव हामीद जाफर मीसम ने बैठक में पहुंचे नेताओं, सेक्टर प्रभारियों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह का जिक्र करते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी और प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने से प्रदेश में खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन कायम होगा।

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि बैठक में महासचिव हामीद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी, प्रदेश सचिव हाजी असद अहमद, राम अचल यादव, जाकिर हुसैन पाशा, मोहम्मद हलीम पप्पू, सूर्यकांत पांडेय, पूर्व प्रधान लड्डू लाल यादव, रियाज अहमद, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, मोहम्मद सुहैल, दानबहादुर सिंह, अमृत राजपाल, शक्ति जायसवाल, युवराज सिंह यादव, विजय यादव, वीरेंद्र गौतम, बृजेश सिंह चौहान, अखिलेश चौबे, पार्षद राम भवन यादव, एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला, रोहित यादव भल्लू, राजनाथ यादव, फरीद कुरैशी, अहमद जमीर सैफी, वसी हैदर गुड्डू, शिवांशु तिवारी, मोहम्मद इमरान खान, राजेश यादव योगी, यश यादव, संकल्प यादव, अरविंद कुमार, महेंद्र शुक्ला, गोविंद यादव, योगेश श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल यादव, उमाशंकर, अभय त्रिवेदी, नौशाद मामा, अजय यादव, मंजीत यादव, लल्लूर यादव, रविंद्र यादव, शिव शंकर शिवा, मोहम्मद शमी, अभय द्विवेदी, प्रदीप, औरंगजेब, सुरेंद्र प्रधान, कमलेश सोलंकी, मुकेश कोरी, शारीब हुसैन, सुनील तिवारी, इश्तियाक खान, सहवाज लकी, अनस खान, लक्ष्मण कनौजिया, रत्नेश जायसवाल, अमन सागर और अंजनी कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0