जलालाबाद मे राशन कार्ड से नाम कटने से गरीब उपभोक्ता परेशान, पूर्ति अधिकारी बोले- सरकार का ऑटोमेटिक सिस्टम

Mar 20, 2026 - 11:51
Mar 20, 2026 - 14:30
 0  1
जलालाबाद मे राशन कार्ड से नाम कटने से गरीब उपभोक्ता परेशान, पूर्ति अधिकारी बोले- सरकार का ऑटोमेटिक सिस्टम

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद के ग्राम पंचायतों में सैकड़ों राशन कार्ड धारकों के नाम बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिए गए हैं। कई कार्डों से नाम ही उड़ा दिए गए, जिससे गरीब परिवार खासा परेशान हैं। ये वे लोग हैं जो सरकार की फ्री राशन योजना पर निर्भर हैं, जबकि अपात्र लोग अभी भी लाभ उठा रहे हैं।उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद भी उनकी शिकायतें पूर्ति अधिकारी के पास पहुंचीं, लेकिन कार्ड बहाली की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

  प्रभावित परिवारों में ज्यादातर गरीब हैं, जो इस योजना से गुजारा चला रहे थे। उनका कहना है कि बिना कारण बताए नाम कटना अन्यायपूर्ण है । पूर्ति अधिकारी आर्यन मौर्य ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया राज्य सरकार के ऑटोमेटिक सिस्टम से चल रही है।

  उन्होंने कहा, "जिनके बैंक खाते में 2 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है, जिन्होंने आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल किया है, जिनके पास अधिक जमीन या बड़े वाहन हैं, आधार कार्ड सभी दस्तावेजों से लिंक हो गया है जिसका असर तो पड़ेगा ही। उनके नाम स्वतः हटा दिए जाते हैं।

 हम इस पर कुछ नहीं कर सकते। आने वाले समय में केवल पात्र लोगों को ही राशन मिलेगा, अपात्र बाहर हो जाएंगे।"उपभोक्ता अब उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं। क्या यह सिस्टम गरीबों को नुकसान पहुंचा रहा है या अपात्रों को बाहर करने में सफल हो रहा है? इस पर बहस छिड़ गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0