सीडिओ के औचक निरीक्षण मे छात्रावासों मे खामियां, खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश
हरदोई , अचल वार्ता। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति राजकीय बालिका छात्रावास मन्नापुरवा एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। सभी तलों पर डस्टबिन रखने को भी कहा गया।
निरीक्षण में तीनों छात्रावासों में अग्निशमन यंत्रों की गैस समाप्त मिली, जिस पर तत्काल रिफिलिंग कराने तथा स्टोर रूम में रखी निष्प्रयोज्य सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए। परिसर की रिक्त भूमि पर किचन गार्डन विकसित करने और बाउंड्री के किनारे शोभाकारी व फलदार पौधे लगाने को कहा गया। फर्स्ट एड किट उपलब्ध न होने पर तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने छात्रावासों में रह रहे बालक-बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। विद्यार्थियों ने मैस संचालन और लाइब्रेरी की व्यवस्था की मांग रखी। इस पर उन्होंने मैस अथवा टिफिन की उचित व्यवस्था कराकर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका सुषुमा देवी, अर्चना विश्वकर्मा, अधीक्षक सौरभ कुमार तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0