लखीमपुर खीरी: प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Feb 22, 2026 - 10:53
Feb 22, 2026 - 16:17
 0  4
लखीमपुर खीरी: प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जनपद में कारागार व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से मा. राजीव सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद (लखनऊ बेंच) ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज शिव कुमार सिंह, दुर्गा शक्ति नागपाल (जिलाधिकारी), डॉ. ख्याति गर्ग (पुलिस अधीक्षक) सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बंदी गृहों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की पड़ताल

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पुरुष एवं महिला बंदी गृह में जाकर बंदियों से संवाद किया तथा भोजन, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से उनके मुकदमों, निरुद्ध अवधि, बेल एवं पैरवी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला बंदी गृह में निरुद्ध महिलाओं को साड़ी एवं उनके शिशुओं को उपहार भी भेंट किए गए।

अस्पताल व अन्य इकाइयों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जेल बैरक, कारागार चिकित्सालय एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। चिकित्साधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती बंदियों की स्थिति की जानकारी दी गई। बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

गौशाला की पहल की सराहना

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कारागार परिसर में संचालित गौशाला का भी निरीक्षण किया। जानकारी दी गई कि यह पहल जिलाधिकारी की अभिनव सोच के तहत शुरू की गई है। न्यायमूर्ति ने इस पहल की सराहना करते हुए गोवंश को फल खिलाए।

निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कारागार प्रशासन को बंदियों के हित में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0