हरदोई : कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे राज्य मंत्री वैज्ञानिकों से जानी बीस साल की उपलब्धियां
कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे राज्य मंत्री, वैज्ञानिकों से जानी 20 वर्षों की उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किसानों संग किया फलदार पौधों का रोपण
हरदोई , अचल वार्ता । राज्य मंत्री (कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान) बलदेव सिंह औलख ने रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र, हरदोई-प्रथम का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित कृषि अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं किसान हित से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए वैज्ञानिकों से पिछले 20 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने केंद्र के प्रभारी अधिकारी से विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और वैज्ञानिकों से किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र में स्थापित विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भी निरीक्षण कर वहां चल रहे प्रयोगों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर बृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में मंत्री ने किसानों के साथ विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रगतिशील किसान रविकांत मिश्रा, दर्शन लाल सहित 60 से 70 किसानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान डॉ. ए.एच. वारसी, डॉ. प्रिया वशिष्ठ, सर्वेश कुमार, रवीन्द्र सिंह सिरोही, अर्जुन लाल, कैलाश नारायण, सूरज सहित कृषि विज्ञान केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0