कुशीनगर में रामकोला क्षेत्रान्तर्गत युवती व उसकी माँ के ऊपर तेजाब फेकने की घटना का खुलासा

Apr 11, 2026 - 17:07
Apr 11, 2026 - 20:48
 0  4
कुशीनगर में रामकोला क्षेत्रान्तर्गत युवती व उसकी माँ के ऊपर तेजाब फेकने की घटना का खुलासा

कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती व उसकी माँ के ऊपर फेके गये तेजाब की घटना में कुशीनगर ने दस घंटे के अन्दर इसमें शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

  पुलिस के अनुसार इस घटना को गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 5 पुलिस टीमे लगायी गयी। घायल युवती के भाई अभिषेक यादव की तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0-162/2026 धारा-124(1)/103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

  घटना में परिजनों के शक के आधार पर अभियुक्त छोटू कुशवाहा व अभिमन्यु को नामजद किया गया। इस सनसनीखेज घटना के खुलासे हेतु लगायी गयी टीमों द्वारा 10 घंटे से भी कम समय में घटना में संलिप्त वास्तविक अभियुक्त छोटेलाल खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी कंठी छपरा थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर व अनुज कुशवाहा पुत्र महेन्द्र कुशवाहा निवासी सुखारी छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

  अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक युवती एवं अभियुक्त छोटेलाल खरवार के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसमें उसके साथियों द्वारा मदद किया जा रहा था। युवती द्वारा बात करने के लिए बार-बार मना किया जा रहा था कि उसकी शादी तय हो चुकी है।। इसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा अपने साथियों की मदद से स्लाइडिंग खिड़की से छत पर चढ़कर सोते हुये अवस्था में युवती के ऊपर तेजाब डालकर भाग गये थे। 

  अभियुक्त छोटेलाल खरवार तेजाब को गोपालगंज थाना क्षेत्र बिहार जहाँ पर अभियुक्त की बहन रहती है वहा पर किसी साथी से लेकर आया था जिसकी पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है। इस पुलिस टीमें में प्र0नि0 धनवीर सिंह थाना रामकोला , थानाध्यक्ष दीपक सिंह थाना कप्तानगंज, प्रभारी स्वाट स्वतंत्र सिंह जनपद कुशीनगर मय टीम सहित शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0