शिक्षा अनुशासित, नैतिक और संस्कारिक हो: नपा अध्यक्ष किरन जायसवाल
- मैत्रेय बुद्धा पब्लिक स्कूल पिपरा में आयोजित वार्षिकोत्सव में मेधावी हुए सम्मानित
कुशीनगर, अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8 पं राजमंगल पांडेय नगर स्थित मैत्रेय बुद्धा पब्लिक स्कूल पिपरा में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रविवार की शाम को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा और माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि नपा कुशीनगर अध्यक्ष किरन जायसवाल और सभासद गणों ने विद्यालय और कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त मेधावियों को स्मृति चिन्ह, मेडल, उपहार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में नपा अध्यक्ष जायसवाल ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा नैतिक, संस्कारिक और अनुशासित होनी चाहिए। जिससे बच्चों में चारित्रिक विकास के साथ भविष्य का नागरिक बनने की क्षमता विकसित होती है।
पूर्व छात्र नेता अशोक कुमार सिंह, सभासद विनय कुमार राव, राजेश मद्धेशिया, अजेंद्र कुमार सिंह, केशव सिंह,ब मुन्ना शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, मनीष मिश्रा, पवन जायसवाल, राम दरश चौहान आदि ने कक्षा आठ के बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक और विद्यालय के सभासद प्रभुनाथ सिंह और संगीता सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी का आभार प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा ने व्यक्त किए। संचालन शिक्षक अशोक कुशवाहा ने किया।
इस दौरान शिक्षक विनय कुशवाहा, पिंटू वर्मा, चन्दन गोड, शिक्षिका सरिता शर्मा, शशिबाला त्रिपाठी, प्रिया गौड, सुमन शर्मा, निधि पांडेय, प्रिया पासवान, पूजा सिंह सहित बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0