महिला अपराधों की जांच पर कार्यशाला
कुशीनगर में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए कार्यशाला आयोजित कर विवेचकों को प्रशिक्षण दिया।
कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने आज रविवार को जनपद में लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उच्च न्यायालय में प्रेषित की जाने वाली महिला संबंधी अपराधों (अपहरण, व्यपहरण, बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट) से संबंधित विवेचनाओं में पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर करना तथा विवेचकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस कार्यशाला में विशेष लोक अभियोजन अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, फूल बदन, सुजीत कुमार मिश्रा तथा संजय कुमार तिवारी ने प्रशिक्षकों के रूप में उपस्थित होकर विवेचकों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि उक्त विषय पर जनपद के समस्त विवेचकों को प्रत्येक रविवार को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में रोस्टर के अनुसार नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि महिला अपराधों की विवेचनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सकें। कुशीनगर पुलिस इस प्रकार के निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0