पत्रकार संगठन में राजू दुबे, भगवंत यादव व उमेश गिरी को नई जिम्मेदारी
कुशीनगर, अचल वार्ता। प्रिन्ट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के राष्ट्रीय स्तर के संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर में हुए छठे स्थापना दिवस में प्रांतीय और जिला स्तर के पदों पर मनोनयन किया गया जिसमें कुशीनगर के वरिष्ठ पत्रकार गण राजेश दुबे उर्फ राजू दुबे जी को प्रांतीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार भगवंत यादव को प्रांतीय महासचिव और पडरौना के दैनिक जागरण के पत्रकार उमेश गिरी को कुशीनगर जिले का संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह की संतुति पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला ने किया है। मनोनीत पदाधिकारियों से 15 दिनों के अन्दर कार्यभार ग्रहण कर संगठन का विस्तार करने को कहा गया है। इनके मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति, केन्द्रीय मंत्री गण संतोष कुमार मिश्रा, बशीर खान, मार्कण्डेय मिश्रा, सुबाष यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष सरदार मनविंदर सिंह भाटिया, उत्तराखंड के प्रभारी भरतसत्य सिंह, झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष भुजंग भूषण तिवारी, वेस्ट बंगाल के प्रभारी कन्हैया लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष गोरखपुर आशीष कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष देवरिया श्यामानंद पाण्डेय, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार श्रीवास्तव, गोवा के प्रभारी जितेन्द्र तिवारी सहित संगठन की देश की तमाम इकाइयों के पदाधिकारियों ने मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0