कुशीनगर: बाल विवाह रोकथाम और महिला कल्याण योजनाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
कुशीनगर के दुदही स्थित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कुशीनगर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज दिनांक 15.05.2026 को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के कार्मिकों द्वारा विकास खण्ड दुदही स्थित आदर्श इंटर कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दुदही में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह विषय पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बाल विवाह न करने एवं समाज को इस कुप्रथा से मुक्त बनाने हेतु सभी को प्रेरित किया।
इसी क्रम में अभिषेक कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके आसपास किसी भी कम उम्र के लड़के या लड़की का विवाह कराया जा रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर दें।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं से पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आगे आने का अनुरोध किया गया।
इसके अतिरिक्त श्रीमती प्रीति सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102 की उपयोगिता एवं उनके प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ओमप्रकाश प्रसाद (प्रधानाचार्य), प्रमोद कुमार मौर्य (सहायक अध्यापक), रामप्रीत, राजेश कुमार, हिमाद्री कुशवाहा, वीमा कुशवाहा, प्रियंका गौड़, शाहीन परवीन, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि यदि उनके संज्ञान में बाल विवाह से संबंधित कोई भी सूचना आए तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा 112 पर सूचना देकर “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” को सफल बनाने में सहयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0