कुशीनगर : भारतीय भाषा संगम के तहत किसान इंटर कॉलेज में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
कुशीनगर के किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में भारतीय भाषा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को मैथिली भाषा की वर्णमाला, अभिवादन और दैनिक बोलचाल के शब्द सिखाए गए।
कुशीनगर, अचल वार्ता। किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय भाषा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मैथिली भाषा के वर्णमाला,अभिवादन और दैनिक बोलचाल के शब्दों को सिखाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विष्णु प्रताप चौबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया है,जिसमें 13 मई से 20 मई तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं को बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में विद्यालय में मैथिली भाषा की वर्णमाला और अभिवादन के वाक्यांशों को सिखाया गया।कार्यक्रम में बच्चों ने आपस में मैथिली भाषा में वार्तालाप करते हुए अपना परिचय भी प्रदान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0