यक्ष एप से खुली बाइक चोरी, 2 गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुशीनगर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 82/2026 से संबंधित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 03 अदद मोटरसाइकिल व 370/- रू0 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त सूचना पर चोरी अनावरण हेतु टीमें गठित की गईं।
यक्ष एप के माध्यम से क्षेत्र के CCTV कैमरों की जानकारी प्राप्त की गई। CCTV फुटेज विश्लेषण से संदिग्धों की फोटो निकाली गई। संघन चेकिंग के दौरान फुटेज में दिखे संदिग्धों से मिलते-जुलते तीन व्यक्ति तमकुहीराज झरही नाला के पास दिखाई दिए, जो पुलिस देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें हिकमत से पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की फोटो यक्ष एप पर फेस सर्च से मिलाई गई, जिसमें उनका अपराधिक इतिहास सामने आया।
कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे भीड़-भाड़ वाले बाजारों से मोटरसाइकिल चुराते हैं और 5-7 इकट्ठा होने पर बिहार में बेच देते हैं। वे आज भी चोरी की मोटरसाइकिलें बिहार बेचने जा रहे थे। यक्ष एप के फेस सर्च फीचर से CCTV फुटेज में आए अज्ञात चोर का चेहरा पकड़े गए संदिग्धों से मिलान किया गया, जो सकारात्मक पाया गया।
इस संबंध में तरयासुजान थानाध्यक्ष गिरिये उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रितेश गिरी पुत्र उमेश गिरी निवासी सलेमगढ़ बाजार माली टोला थाना तरयासुजान, तथा चंदन गोस्वामी पुत्र सुरेश गोस्वामी निवासी ग्राम सलेमगढ बाजार माली टोला थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0