कुशीनगर : श्रीकृष्ण का संघर्ष’ कार्यक्रम ने बांधा समां

कुशीनगर में मीरा सुरेश सेवा न्यास द्वारा आयोजित ‘श्रीकृष्ण का संघर्ष’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-नाटिका, काव्य पाठ और भक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

May 10, 2026 - 19:12
May 10, 2026 - 19:28
 0  1
कुशीनगर : श्रीकृष्ण का संघर्ष’ कार्यक्रम ने बांधा समां
  • “श्रीकृष्ण का संघर्ष” सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति, कला और साहित्य का संगम
  • मीरा सुरेश सेवा न्यास के कार्यक्रमों में होता है ऊर्जा का संचार: सुरेश गुप्ता

कसया, कुशीनगर , अचल वार्ता। मीरा सुरेश सेवा न्यास, कुशीनगर द्वारा संस्कृत विभाग, लखनऊ, उप्र के सहयोग से अज्ञेय स्मृति सभागार, बुद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आयोजित “श्रीकृष्ण का संघर्ष” विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति, कला और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए।

  रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। दिनेश तिवारी भोजपुरिया के निर्देशन मेंअतुल भारती की टीम ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, धर्म स्थापना एवं लोककल्याणकारी संदेशों को जीवंत रूप में दर्शाया। 

  कार्यक्रम में सरिता मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। किरण जायसवाल ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी तथा वंदना वैदेही ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित काव्य पाठ कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त वान्या, पिहू मधेशिया एवं आरोही द्वारा भी आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक रामाश्रय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संघर्ष, कर्तव्य और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। 

  विशिष्ट अतिथि डॉ. विश्वकांत प्रताप राव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीकृष्ण केवल आस्था के प्रतीक नहीं बल्कि जीवन प्रबंधन के महान मार्गदर्शक भी हैं। मुख्य वक्ता सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने मीरा सुरेश सेवा न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। 

  संचालन राजकुमार मद्धेशिया व अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मुन्ना कुमार मद्धेशिया ने किया।कार्यक्रम में पूर्व जिला न्यायाधीश संतोष श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता कुन्नू, रमेश मद्धेशिया, नंदलाल गुप्ता, आकाश प्रजापति, दुर्गेश शंकर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  हीरोज मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर आनंद शेखर सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक राजू कुमार मद्धेशिया ने कलाकारों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0