कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से दो की मौत, महिला गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पडरौना-रामकोला मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Apr 18, 2026 - 21:31
Apr 18, 2026 - 22:02
 0  1
कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से दो की मौत, महिला गंभीर घायल

कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पडरौना-रामकोला मुख्य मार्ग पर शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुस्महा निवासी 35 वर्षीय मनोज पुत्र रोहित अपने परिचित के ससुर 60 वर्षीय मोतीलाल पुत्र वंशी (निवासी बंधू छपरा, कोतवाली पडरौना) को देखने रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। इलाज के बाद डॉक्टरों ने मोतीलाल को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद मनोज अपनी मोटरसाइकिल से मोतीलाल एवं उनकी बहू तनुष्का पत्नी दिलीप को लेकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे पडरौना-रामकोला मार्ग पर होटल पार्थ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज और मोतीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  जबकि तनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पडरौना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
इस संबंध में पडरौना कोतवाली के कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0