शिक्षा है अनमोल रतन: किसान इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकालकर भरी हुंकार

Apr 11, 2026 - 18:30
Apr 20, 2026 - 06:37
 0  13
शिक्षा है अनमोल रतन: किसान इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकालकर भरी हुंकार

शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करें जतन':

किसान इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों ने रैली निकाल भरी हुंकार

शासन की मंशा के अनुरूप 'स्कूल चलो अभियान' का मुख्य लक्ष्य हर बच्चे को स्कूल तक पहुँचाना : डा विष्णु प्रताप चौबे

कुशीनगर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पिपरा बाजार क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसान इंटर कॉलेज, पिपरा बाजार में 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सामान्य गतिविधियों के तहत आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गाँव-गाँव गूंजे शिक्षा के नारे कॉलेज परिसर से शुरू हुई यह रैली निकटवर्ती ग्रामों—पिपरा बुजुर्ग, मिठहा माफी और चितहा से होकर गुजरी। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और "सब पढ़ें, सब बढ़ें" तथा "शिक्षा है अनमोल रतन" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की और उनसे अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की भावुक अपील की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु प्रताप चौबे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप 'स्कूल चलो अभियान' का मुख्य लक्ष्य हर बच्चे को स्कूल तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि:

प्रथम चरण: अप्रैल माह में संचालित किया जा रहा है ताकि नए सत्र में अधिकतम प्रवेश हो सकें।

द्वितीय चरण: जुलाई माह में चलाया जाएगा, जिससे छूटे हुए बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार मिश्र, शिवेंद्र चौबे, चंद्रभूषण पांडेय,सुनील पांडेय, निमेष मिश्रा, सतीश कुशवाहा, योगेन्द्र यादव, मुन्ना कुमार और अरुंधति दुबे सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1