कुशीनगर में घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की त्रिशूल घोंपकर हत्या की

May 15, 2026 - 22:15
May 15, 2026 - 23:04
 0  0
कुशीनगर में घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की त्रिशूल घोंपकर हत्या की

कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया के माफी टोला में गुरुवार की देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने अपने पिता के सीने में त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के माफी टोला निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह गुरुवार की रात परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। खाना खाने के बाद बर्तन धोने की बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान पिता और छोटे बेटे 25 वर्षीय राधेश्याम सिंह के बीच कहासुनी बढ़ गई। परिजनों के अनुसार, दोनों ही शराब के नशे में थे और आये दिन घर में विवाद होता रहता था। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए राधेश्याम ने घर के बाहर स्थित देवी स्थान पर लगे त्रिशूल को निकाल लिया और पिता के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में तितिला स्थित एक प्राईवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार की पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष परविंदर राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज पंजिकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0