कुशीनगर:: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत नवनियुक्त कर्मचारियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

Jun 20, 2026 - 08:56
 0  0
कुशीनगर:: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत नवनियुक्त कर्मचारियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

कुशीनगर, अचल वार्ता।  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को प्रोत्साहन लाभ प्रदान करते हुए रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

  जनपद कुशीनगर में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग)कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसे विधायक, पडरौना तथा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की उपस्थिति में जनपद के नियोक्ताओं, उद्यमियों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा देखा गया।

  इस अवसर पर विधायक, पडरौना द्वारा जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा औपचारिक रोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री अलंकृता उपाध्याय सहित पंकज, शशिशेखर, रमेश चंद्र, संदीप सिंह तथा जनपद के गणमान्य नागरिक, उद्यमी, व्यापारी एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों को योजना के उद्देश्यों एवं लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

- भानू प्रताप तिवारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0