कुशीनगर : खरीफ 2026 के लिए अनुदानित और मिनीकिट बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

कुशीनगर में खरीफ 2026 के लिए धान, बाजरा, उर्द, मूंग, अरहर, तिल और श्री अन्न के अनुदानित एवं निःशुल्क मिनीकिट बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। किसान agriculture.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर कृषि विभाग की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।

May 12, 2026 - 21:09
May 12, 2026 - 21:14
 0  1
कुशीनगर :  खरीफ 2026 के लिए अनुदानित और मिनीकिट बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जिला कृषि अधिकारी,डा0 मेनका ने अवगत कराया है कि खरीफ 2026 के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न फसलों के अनुदानित बीज एवं निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इसके अंतर्गत धान, बाजरा, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, श्री अन्न सहित अन्य खरीफ फसलों के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। 

  उन्होंने बताया कि बीजों के सामान्य वितरण एवं मिनीकिट प्राप्त करने हेतु किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल  http://agriculture.up.gov.in/⁠ पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन करने वाले पात्र कृषकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा तथा चयनित किसानों को पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से बीज वितरित किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। 

 उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनपद के समस्त विकास खण्डों पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर धान एवं बाजरा के बीज उपलब्ध हैं। अतः किसान भाई समय से ऑनलाइन आवेदन कर अनुदानित बीज एवं निःशुल्क मिनीकिट बीज प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने एवं कृषि आय में वृद्धि सुनिश्चित करें। 

- भानू प्रताप तिवारी 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0